google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सड़क निर्माण में भारी पड़ रहा भ्रष्टाचार

मनमाने तौर पर गिट्टी पर मौरंग का इस्तेमाल, ग्रामीणों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

समाज जागरण

राजगढ़ मीरजापुर /विकासखंड राजगढ़ के कूड़ी में सोमवार को सड़क निर्माण में बड़ी लापरवाही और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (RED) द्वारा बनाई जा रही इस सड़क में मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है।


कूड़ी गांव में निर्माणाधीन सड़क में सोलिंग (गिट्टी की परत) के ऊपर पत्थर के पाउडर या बालू के बजाय मोरंग का प्रयोग किया जा रहा है। जो अवैध है।ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार लागत बचाने के चक्कर में गुणवत्ता से समझौता कर रहा है। सड़क निर्माण का वीडियो हो रहा वायरस। सड़क निर्माण किस तरह नियम विरुद्ध कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता आनंद कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि सड़क निर्माण के मानकों में सोलिंग के ऊपर मोरंग डालने का कोई प्रावधान नहीं होता है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा किया जा रहा है, तो यह पूरी तरह से गलत है।
ग्राम प्रधान गुलाब मौर्या ने पुष्टि की कि सड़क का निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निर्माण की गुणवत्ता की जिम्मेदारी विभाग की है।


ग्रामीणों में इस निर्माण को लेकर रोष है। उनका कहना है कि ऐसी सड़क पहली ही बारिश में उखड़ जाएगी, जिससे सरकारी पैसे की बर्बादी होगी। तकनीकी रूप से सोलिंग के छिद्रों को भरने के लिए स्टोन डस्ट या महीन बजरी का उपयोग होना। भ्रष्टाचार की भेट चल रहा ग्रामीण इलाकों की सड़क। अवर अभियंता के बयान से यह साफ है कि कार्य मानक के विपरीत हो रहा है। अब देखना यह है कि क्या विभाग इस पर संज्ञान लेकर निर्माण कार्य को रुकवाता है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करता है, या फिर यह सड़क ऐसे ही पूरी कर दी जाएगी। ग्रामीण इलाकों की सड़क जब भी बनती है कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं जाता है और ठेकेदार मनमाने तरीके से सड़क बना देते हैं जिससे ग्रामीणों को भुगतना पड़ता है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)