google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ठंडी के छुट्टी के बाद खुले स्कूल बच्चो ने धूप में की मस्ती

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
ठंड और शीतलहर की लगभग 20 दिनों की छुट्‌टियों के बाद स्कूल खुले। लंबी छुटि्टयों का बाद स्कूल का पहला दिन खास होता है। बच्चे सुबह उत्साहित होकर स्कूल पहुंचे। तो वहीं पेरेंट्स में भी एक जोश था। स्कूल में बच्चों ने अपने दोस्तों के साथ अपनी छुटि्टयों की बातें शेयर की। हालांकि छोटे बच्चों को एडजस्ट होने में थोड़ा समय लगा। कई स्कूलों में पहले दिन जल्दी छुट्‌टी हो गई थी, तो कई स्कूलों ने पूरा टाइम किया। पहले दिन स्कूलों में अलग ही माहौल था।

बड़े बच्चे जहां अपने दोस्तों के साथ मिलने के बेताब थे, तो वहीं छोटे बच्चे मस्ती के मूड में थे। टीचर्स ने पहले दिन वेकेशन होमवर्क की जानकारी ली, लेकिन सख्ती नहीं दिखाई।वही क्षेत्र के डी आर एस पब्लिक स्कूल खेवली के प्रबंधक शुभम सिंह ने बताया रोज के अपेक्षा बच्चो की उपस्थित कम रही लेकिन जो बच्चे स्कूल आए वह पढ़ाई के साथ साथ मस्ती करते ज्यादा दिखे।आगे मकर संक्रांति के अवकाश के बाद बच्चो की उपस्थित अच्छी दिखने लगेगी।बच्चो ने बताया छुट्टी में घर और रिश्तेदारों के घर जा कर खूब मस्ती की जिसके वजह से मिले होमवर्क पूरा नहीं हो पाया ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)