समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।।
जिले के सांसद नरेंद्र मोदी की योजना के तहत शहर में इंटरलॉकिंग सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इसी क्रम में सरकारीपुरा मंडुवाडीह के श्री राम नगर कालोनी में इंटर लॉकिंग कार्य जो जिला नगरीय विकास अभिकरण के अंतर्गत स्वीकृत लगभग 12 लाख की लागत से बनने के बाद मंगलवार को क्षेत्रीय पार्षद राजेश कन्नौजिया के शुभारंभ किया।बताते चले मार्ग के निर्माण के साथ साथ जल निकासी की व्यवस्था हो जाने से कालोनी वासियों में काफी खुशी का माहौल बन गया।क्षेत्रीय लोगों ने बताया इस मार्ग की आवश्यकता काफी वर्षो से थी आज निर्माण हो जाने से आने जाने में हम सभी को काफी सुविधा होगी। मौके पर डा. शीतला प्रसाद त्रिपाठी,रोहित जायसवाल ,सुनिता देवी (सामाजिक कार्यकत्री),मनीष पाण्डेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



