google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

राखी बनी प्रबंधन समिति प्राथमिक विद्यालय बेड़ाहरियारा की अध्यक्ष।

चांदमुनी यूपीएस डुमरसोंघा की बनी अध्यक्ष।

राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।

विष्णुगढ़।प्रखंड के बेड़ाहरियारा पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय बेड़ाहरियारा में मंगलवार को प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। जिसमें ग्रामीण व प्रबंधन समिति के सदस्यों के द्वारा राखी देवी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।विद्यालय के प्रधानाध्यक महेंद्र कुमार दास ने बताया पूर्व अध्यक्ष के द्वारा त्याग पत्र देने के बाद से प्रबंधन समिति का अध्यक्ष पद रिक्त हो गया था जिसके बाद बीआरसी के आदेश पर अध्यक्ष पद का पुनर्गठन किया गया।

वही दूसरी ओर भेलवारा पंचायत स्थित यूपीएस डुमरसोंघा प्रबंधन समिति का कार्यकाल समाप्त होने के बाद दोबारा प्रबंधन समिति का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से चांदमुनी देवी को अध्यक्ष चुना गया।मौके पर उप मुखिया राहुल कुमार गुप्ता,सीआरपी मिथलेश कुमार शर्मा,प्रधानाध्यापक महेंद्र कुमार दास,धनेश्वर यादव,मनोज कुमार,मनोज गुप्ता,लालन प्रसाद,राखी देवी,गुड़िया देवी,बीना देवी,जितेंद्र तूरी,तुलसी राणा समेत ग्रामीण उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)