दैनिक समाज जागरण
सदर संवाददाता अल्ताफ कादरी
सोनभद्र पुलिस द्वारा लगातार समझा-बुझाकर कराया जा रहा एक ।
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशानुसार जनपद में “मिशन शक्ति” नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के क्रम में रविवार को महिला थाना रॉबर्ट्सगंज पर आयोजित परामर्श केन्द्र में थानाध्यक्ष महिला थाना, सविता सरोज मय टीम द्वारा महिला थाना रॉबर्ट्सगंज में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के संम्बंध में 06 जोड़ा पति-पत्नी की समस्याओं को सुनते हुए उन्हें सुलझाया गया जिससे पति-पत्नी राजी-खुशी से आपस में एक साथ रहने के लिए सहमत होकर घर गए तथा 01 प्रकरण में अग्रिम तिथि नियत की गयी है । सप्ताह में कुल 06 प्रकरण में सुलह समझौता कराया गया। काउंसलिंग के दौरान महिला थानाध्यक्ष द्वारा परामर्श केन्द्र में आये दम्पतियों की पारिवारिक सम्बंधी प्रकरणों में उनकी काउंसलिंग की गयी तथा पति-पत्नी को आपस में विवाद को खत्म कर सुलह-समझौता कराते हुए साथ में रहने हेतु प्रेरित किया गया जिससे दोनों जोड़े हसी-खुशी साथ मे रहने हेतु तैयार हो गये जिसपर पुलिस द्वारा उन्हें उनके आगामी जीवन की शुभकामनाएं दी गई ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



