google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

महिला थानाध्यक्ष के प्रयास से 03 वैवाहिक जोड़ों की काउंसलिंग—आपसी विवाद हुआ समाप्त, सभी दंपति साथ रहने को सहमत

दैनिक समाज जागरण

सोनभद्र। जनपद में “मिशन शक्ति” के अन्तर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलम्बन को सुदृढ़ बनाने हेतु आज दिनांक 07.12.2025 को महिला थाना रॉबर्ट्सगंज पर आयोजित परामर्श केन्द्र में थानाध्यक्ष महिला थाना सविता सरोज मय टीम द्वारा वैवाहिक विवाद से जुड़े कुल 03 दम्पतियों की समस्याओं को सुना गया।

काउंसलिंग के दौरान परिवारिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए दोनों पक्षों को समझाया गया तथा आपसी मतभेदों को दूर करने हेतु प्रेरित किया गया। काउंसलिंग के परिणामस्वरूप सभी 03 दम्पति आपसी सहमति एवं सौहार्द के साथ पुनः साथ रहने के लिए तैयार हो गए।

इसके अतिरिक्त 02 प्रकरणों में अगली तिथि निर्धारित की गई, जिनमें दोनों पक्षों की सहमति से विस्तृत काउंसलिंग की जाएगी।

महिला थानाध्यक्ष द्वारा उपस्थित सभी दम्पतियों को पारिवारिक विवादों को शान्तिपूर्ण ढंग से सुलझाने तथा परस्पर सम्मान एवं समझ बनाए रखने हेतु प्रोत्साहित किया गया। अन्त में पुलिस टीम द्वारा सभी दम्पतियों को उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)