समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।बीडीओ हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा ने सोमवार को हरहुआ ब्लाक की आदमपुर,कुरौली और आयर गोशालाओं मे गोपूजन किया। उन्होने केला,गुड़ व चना खिलाकर गौओं को माला पहनाई तथा तिलक लगाकर गोवंश की पूजा की।
इस अवसर पर बीडीओ हरहुआ ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गीता मे कहा है कि पशुओ मे गाय स्वयं मैं हूँ।इस प्रकार गोवंश मे देवत्व का वास है।गोवंश की सेवा और सुरक्षा करने से बड़ा पुण्य धरती पर दूसरा नहीं ।

पशु चिकित्साधिकारी डा0 आशीष वर्मा ने कहा कि भगवान कृष्ण से बड़ा गोरक्षक और गोपालक कोई नही है।कृष्ण जन्माष्टमी मनाने के लिए गोआश्रय केंद्र से बेहतर कोई स्थल नही है।
गोपूजन अवसर पर पशु चिकित्साधिकारी हरहुआ डा0 आशीष वर्मा ,ग्रामप्रधान शिव कुमार पटेल, सूर्यप्रकाश मौर्य, सुभाष राम ,गोपालक,केयर टेकर व सफाई कर्मी उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



