google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

साकची में भाकपा का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन

दैनिक समाज जागरण 22.12.2025 चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर

जमशेदपुर के साकची गोलचक्कर पर आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध मनरेगा योजना के नाम में बदलाव को लेकर किया गया। दर्जनों की संख्या में पहुंचे भाकपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।
भाकपा का आरोप है कि केंद्र सरकार भगवान राम के नाम पर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है और इसी क्रम में महात्मा गांधी के नाम को योजनाओं से हटाने की साजिश रची जा रही है। पार्टी नेताओं ने कहा कि मनरेगा का नाम बदलकर “जी राम जी बिल” करना, गांधीजी की विरासत को मिटाने की कोशिश है।
प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि मनरेगा का नाम यथावत रखा जाए। साथ ही भाकपा ने केंद्र सरकार को पूंजीपतियों की सरकार बताते हुए आरोप लगाया कि यह सरकार देश की संपत्तियों को पूंजीपतियों के हाथों बेचने का काम कर रही है।
भाकपा नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने अपना फैसला वापस नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)