google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना के दुल्हिन बाजार में माले ने किया प्रदर्शन

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के दुल्हिन बाजार संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर देशव्यापी प्रतिरोध दिवस के तहत दुल्हिन बाजार प्रखंड में भाकपा (माले) के सदस्यों एवं किसानों द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन प्रखण्ड मुख्यालय परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में किसान, मजदूर और संगठन के कार्यकर्ता शामिल हुए।


प्रदर्शनकारियों ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किसानों की लंबित मांगों को अविलंब पूरा करने की मांग की। प्रमुख मांगों में सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर धान की खरीद सुनिश्चित करना, धान खरीद मूल्य में बढ़ोतरी करना, तथा नरेगा एवं मनरेगा योजनाओं को पूरी क्षमता के साथ फिर से बहाल करना शामिल रहा। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले नेता लड्डू वर्मा ने कहा कि सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण किसान आर्थिक संकट से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य की घोषणा के बावजूद जमीनी स्तर पर धान की खरीद नहीं हो रही है, जिससे किसान बिचौलियों के हाथों मजबूर हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)