मिंटू कुमार समाज जागरण हजारीबाग।
शिक्षा निकेतन उच्च विद्यालय कोर्रा में आज व्यापार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें अनेकों विद्यार्थियों ने जायकेदार और स्वादिष्ट पकवान बनाकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया और व्यापार मेला को सजाया। कक्षा 4 के आदित्य कुमार अंकुश कुमार अंशु कुमार ने पानी पूरी कक्षा 5 की अनीता ,गुनगुन और हिना ने दही पापड़ी चाट,आर्यन कुमार ,पायल कुमारी, आयुष कुमार ने कटोरी चाट, मैगी कटलेट ,कक्षा 6 की तनु प्रिया ने इडली चटनी कक्षा 7की खुशी गुप्ता और अर्चना रानी ने चाय पकौड़ा कक्षा 8 के अर्जुन ने पानी पूरी,शालिनी और तमन्ना ने पकोड़े ,कॉफी कक्षा 9 की पलक महिमा और श्रेया ने मंचूरियन आफरीन ,आलिया ,शिफा ने झालमुरी,संदीप और विलास ने ब्रेड पकोड़ा, निशु और शगुन ने गरमा गरम कचोरी और सब्जियों से सबको लुभाया ।कक्षा 10 के आयुष राव सबसे अधिक व्यापार करने वाले विद्यार्थी बने , जिसे विद्यालय के प्रधानाचार्य मधुप मनोहर के द्वारा बेस्ट सेलर अवार्ड से नवाजा गया ।विद्यालय में प्राय: विभिन्न प्रकार की गतिविधियां कराई जाती है, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास किया जा सके ।इस आयोजन को सफल बनाने में सभी शिक्षकों का योगदान सराहनीय रहा ।सभी शिक्षक गण और विद्यार्थियों ने इस व्यापार मेले का खूब लुफ्त उठाया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



