google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भाकपा माले ने बेलखरा गांव में धरना प्रदर्शन कर सचिव को सौपा पत्रक

संवाददाता अहरौरा मीरजापुर
स्थानीय थाना क्षेत्र के बेलखरा गांव में स्थित पंचायत भवन पर शुक्रवार को अखिल भारतीय खेत ग्रामीण मजदूर सभा भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर 13 सूत्रीय मांग पत्र सहायक पंचायत सचिव रीना यादव को सौपा।
माले कार्यकर्ताओं ने पत्रक के माध्यम से मांग किया की गांव के परिवार रजिस्टर में सबका नाम दर्ज किया जाय।
गांव के मतदाता सूची में 18 बर्ष के सभी मतदाताओं का नाम दर्ज किया जाय। पात्र व्यक्तियों को शौचालय दिया जाए। बेलखरा से हनुमान मंदिर तक जानें वाले रास्ते की सफाई कराई जाय। इस अवसर पर रामकृत वियार ,राजनाथ विश्वकर्मा, सतीश यादव, रामकृत,रमेश विश्वकर्मा, मंगनी पासवान, राम चेतन भारती, भारत भारती, महेंद्र मौर्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)