SportsNews: सीपीएल टूर्नामेंट का समापन, एसएम ब्रदर्स बनीं चैंपियन

दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, बिकाश

ईचागढ़ : कुकड़ू प्रखंड के चौड़ा (पोड़का) मैदान में आईपीएल की तर्ज पर आयोजित सीपीएल – चौड़ा प्रीमियर लीग का गुरुवार को भव्य समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में एसएम ब्रदर्स क्रिकेट क्लब ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जेबीभीएनएल जागुआर को पराजित कर टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम की।

iphone-16
बेस्ट प्राइस पर iPhone 16 खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें

फाइनल मैच का शुभारंभ पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक साव उर्फ माझी साव ने फीता काटकर एवं बल्लेबाजी कर किया। इस अवसर पर कुकड़ू प्रखंड उप प्रमुख मोहम्मद एकराम, सीपीएल चेयरमैन शानेवर अंसारी, उप मुखिया लाल मोहम्मद अंसारी, तिरुलडीह थाना के सब इंस्पेक्टर कार्तिकेय सिंह, सहायक सब इंस्पेक्टर रंजीत प्रसाद सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एसएम ब्रदर्स क्रिकेट क्लब ने 16 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 187 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से प्रमोद ने 39 गेंदों में ताबड़तोड़ 78 रन बनाए। वहीं विवेक (43), हिमांशु (33), शहयाद (23) और अवनी (6) ने भी अहम योगदान दिया।

जवाबी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेबीभीएनएल जागुआर की टीम दबाव में बिखर गई और महज 98 रन पर सिमट गई। इस तरह एसएम ब्रदर्स ने 89 रन से शानदार जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा जमाया।

विजेता टीम को 30 हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। फाइनल मुकाबले के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रमोद को मिला, वहीं पूरे टूर्नामेंट के मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिशा इलेवन के नीलू पोद्दार को दिया गया, जिन्हें साइकिल भेंट कर सम्मानित किया गया।

गौरतलब है कि 10 दिसंबर से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में 8 टीमों के 114 खिलाड़ियों ने भाग लिया। समापन समारोह में मुखिया प्रतिनिधि रामलाल सिंह मुंडा, झामुमो नेता अब्दुल रशीद अंसारी, बनारसी रजक, सद्दाम हुसैन, बसंत पोद्दार, गोराचांद सिंह मुंडा, अजहरुद्दीन अंसारी, रामभजन कुमार, मायमुर सुल्तान, नारायण पोद्दार, नाहिद हुसैन समेत हजारों की संख्या में क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)