भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने म्योरपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल किए वितरित

सुभाष चंद्र यादव/ समाज जागरण

म्योरपुर/ सोनभद्र। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार (25 दिसंबर 2025) को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने म्योरपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरित किए।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुशासन दिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए अस्पताल के वार्डों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों का हाल-चाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए ताजे फल बांटे। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीतसिंह खरवार ने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व और उनकी जनसेवा की भावना हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके पदचिह्नों पर चलते हुए ही भाजपा कार्यकर्ता दीन-दुखियों की सेवा के लिए निरंतर समर्पित रहते हैं।
अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके तीमारदारों ने पार्टी कार्यकर्ताओं के इस सेवा भाव की सराहना की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रणजीत पनिका, ब्लाक प्रमुख मानसिंह गोड़,सीएचसी अधीक्षक डा० पीएन सिंह, मोहरलाल खरवार गणेश जायसवाल, सुजीत सिंह, बबई मरकाम, अमरकेश सिंह, भाईलाल मिश्रा, होरी लाल पासवान सुधीर कुमार, फार्मासिस्ट विरेंद्र कुमार, दीपक अग्रहरी सहित बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं समेत स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)