google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

उत्तर कोयल नहर नबीनगर के रिमॉडलिंग कार्य में कई जगह आयी दरार

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) उत्तर कोयल नहर के नबीनगर एवं अंबा डिवीजन क्षेत्र में चल रहे रिमॉडलिंग कार्य में कई जगह दरार आने लगी है।नवीनगर क्षेत्र में पेटी कांटेक्ट के माध्यम से त्रिवेणी कंपनी के द्वारा कार्य कराया जा रहा है। नवीनगर के साया गांव के सामने नहर में दरार उभर आया है वहीं कांडी गांव के सामने पुल के समीप एवं कांडी गांव फाटक के समीप नहर लाइनिगं मे जगह जगह दरार उभरने के साथ कंक्रीट जमीन से उखड़ चुका है। कांडी पुल के पास लाइनिंग उखड़ गई है। तो फाटक के समीप करीब बीस फिट से अधिक दुरी में पुरी तरह छतीग्रस हो गया है।किसानों ने बताया कि इससे जहां जल प्रवाह बाधित होता है वहीं क्षमता के अनुरूप पानी आगे नहीं पहुंच पाता है। और नहर टुटने की आशंका बढ जाती है।उत्तर कोयल मुख्य नहर के रिमॉडलिंग कार्य नवीनगर एवं अंबा डिवीजन के तहत कई हिस्सों में लाइनिंग टूट कर उखड़ने एवं दरार उभर आने से पूरे प्रोजेक्ट की गुणवत्ता सवालों के घेरे में खड़ा है।त्रिवेणी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अजीत कुमार ने बताया कि रिमॉडलिंग कार्य में कुछ स्थानों पर दिक्कत आई है। इसका मुख्य कारण लाइनिंग कार्य के कुछ दिनों बाद ही खरीफ सीजन को देखते हुए नहर में पानी छोड़ दिया गया। जहां लाइनिंग क्षतिग्रस्त हुई है, वहां नहर के बेड लेवल पर भूजल का दबाव अधिक हो गया था। इसी भूजल प्रेशर की वजह से दो-तीन जगह लाइनिंग प्रभावित हुई है। जिसका स्थायी समाधान के लिए विभाग तकनीकी विकल्प तलाश चुका है और क्षतिग्रस्त हिस्सों को मजबूत बनाने का काम जल्द शुरू किया जाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)