google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

खौफनाक कदम : पत्नी-पत्नी ने एक ही रस्सी से लगाई फांसी, चार साल पहले हुई थी शादी

आगरा। पति-पत्नी ने सुसाइड कर लिया। मरने से पहले 2 साल के बेटे के साथ सेल्फी ली। वॉट्सऐप पर स्टेटस लगाया। फिर पंखा उतारकर हुक से रस्सी बांधी और दोनों लटक गए। मामला थाना खेड़ा राठौर के नंदगांव निवासी सुरजीत (29) की निबोहरा की रहने वाली राधा (24) से 4 चार पहले शादी हुई थी। दोनों को 2 साल का बेटा है, सुरजीत गाड़ी चलाता था। परिजनों से अलग पत्नी के साथ रहता था। उसका बगल में दूसरा घर है, वहां उसके परिजन रहते हैं। परिजनों ने बताया सुरजीत सुबह उठकर दूसरे घर आ जाता था, लेकिन शुक्रवार को सुबह 8 बजे तक नहीं आया, हम लोग उसे जगाने पहुंचे। हम लोगों ने दरवाजा खटखटाया, कोई जवाब नहीं मिलने पर खिड़की से झांक कर देखा तो दोनों के शव फंदे से लटक रहे थे। पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि घटना शुक्रवार सुबह 5 बजे की है, एसएचओ खेड़ा राठौर रोहतास सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ और कहा जा सकता है। प्रथम दृष्ट्या सुसाइड का मामला लग रहा है। सुरजीत की ये दूसरी शादी थी। पहली पत्नी विवाद के बाद छोड़कर चली गई थी। सुरजीत काफी कम बोलता था। लोगों का कहना है कि वो बहुत सीधा था। अपने काम से काम रखता था। पता नहीं उसने ऐसा कैसे कर लिया। पुलिस इस एंगल पर जांच कर रही है कि पत्नी को मारने के बाद सुरजीत ने सुसाइड किया। हालांकि, पत्नी के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं।

प्रमोद कुशवाह कि रिपोर्ट


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)