नॉएडा समाज जागरण डेस्क
यह शिविर मासिक शिविर 1 जून से लगातार चल रहा था, जिसका संचालन श्रीमती सुरिंदर कौर ने किया। बच्चो और उनके पैरेंट्स का पूरा सहयोग मिला।
आज के प्रोग्राम में श्रीमती भूपिंदर कौर, श्री जवाहर लाल यादव, श्री हीरा सिंह बिष्ट, श्री राकेश अग्रवाल, श्री संजय शर्मा, श्री अजय गोयल, श्री मोहिंदर , श्री श्रीष शर्मा, श्री अमित कुमार, श्रीमती सुरिंदर कौर, श्री सीताराम यादव, श्री कमल मुंशी जी, बच्चों के पैरेंट्स एवं साधक मौजूद रहे।
*मंच संचालन से लेकर सभी प्रोग्राम बच्चों द्वारा लिया गया*
आज के प्रोग्राम का मुख्य आकर्षक सरस्वती वंदना, आसन, संगीत पर योग, योग क्यों पर वार्ता और योग गीत बच्चों द्वारा किया गया।
श्रीमती भूपिंदर कौर जी, बिष्ट जी, जवाहर लाल जी ने बच्चों के चरित्र निर्माण में सहायक आवश्यक बाते बताई। मोहिंदर जी प्राणायाम के माध्यम से बुद्धि कैसे कुशाग्र हो और अच्छा नंबर कैसे आए, पर चर्चा की। राजेश अग्रवाल जी ने संस्थान के विशिष्टता पर चर्चा की।
एक बच्चे की माता ने शिविर के लिए भारतीय योग संस्थान और इतने सुंदर शिविर के लिए अधिकारियों का धन्यवाद किया। धन्यवाद प्रस्ताव सुरिंदर कौर जी ने प्रस्तुत किया प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



