पंकज कुमार पाठक, समाज जागरण
पदमा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पदमा में बुधवार को जिला आयुष समिति के तत्वावधान में एकदिवसीय वरिष्ठ नागरिक आयुष शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में वयोवृद्ध, दिव्यांग एवं असहाय मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लिया।
इस दौरान मरीजों को आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक पद्धति से उपचार प्रदान किया गया। साथ ही जरूरतमंदों के बीच वैशाखी, नी बेल्ट और कमर बेल्ट का नि:शुल्क वितरण भी किया गया। उपचार के बाद सभी मरीजों को मुफ्त दवाएं उपलब्ध कराई गईं।
शिविर में लोगों की अच्छी खासी भागीदारी देखने को मिली, जिससे आयोजन की सफलता स्पष्ट झलकी। मौके पर डॉ. नीरज उपाध्याय, डॉ. राजेश मिश्र, डॉ. संतोष कुमार, योग शिक्षिका प्रियंका कुमारी, योग शिक्षक सुमित कुमार, सहिया दीदी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



