google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने जारी किए दिशा-निर्देश

पंकज कुमार पाठक,समाज जागरण

पदमा: रामनवमी, ईद एवं सरहुल जैसे प्रमुख त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को पदमा ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी मोतीलाल हेंब्रम एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी निधि राजवार ने संयुक्त रूप से की।


बैठक में अधिकारियों ने सभी उपस्थित लोगों से अपील की कि वे त्योहारों को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं। साथ ही प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया। इस दौरान शराबबंदी का सख्ती से अनुपालन, डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध तथा भड़काऊ गीतों पर रोक जैसे महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।


थाना प्रभारी संचित दुबे ने बैठक का संचालन करते हुए स्पष्ट किया कि असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


बैठक में जिप सदस्य बसंत नारायण मेहता, प्रमुख वीणा देवी, उपप्रमुख सतेंद्र राणा, विधायक प्रतिनिधि नारायण यादव, बाबूलाल मेहता, नजीर अहमद, सुल्तान खान, अनिल मेहता, विशेश्वर यादव, सुरेश पांडेय, कामेश्वर मेहता, संदीप चंद्रवंशी, इमरान शेख, अवध यादव सहित कई जनप्रतिनिधि, गणमान्य ग्रामीण, डीजे संचालक एवं पूजा समितियों के सदस्य मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)