सुनील बाजपेई
कानपुर। आज यहां बुधवार को गुरु पूर्णिमा धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर छात्रों के साथ ही गुरु में आस्था और विश्वास रखने वाले लोगों ने भी अपने गुरुओं की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया।
आज गुरु पूर्णिमा के इस मौके पर विभिन्न धार्मिक संस्थाओं समेत स्कूलों में भी विशेष आयोजन किए गए। वहीं दूसरी गुरु पूर्णिमा के इस पावन मौके पर परमट और बिठूर गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्त आज सुबह से ही बड़ी संख्या में गंगा घाट पहुंचे और गंगा में डुबकी लगाने के साथ ही अपने गुरु का ध्यान करते हुए पूजा-अर्चना भी की।
इस दौरान गंगा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के खासा इंतजाम देखे गए। यहां पुलिस वालों के अलावा गोताखोर भी तैनात रहे।
इसी के साथ गंगा घाटों पर लोगों की सुविधा के लिए चेंजिंग रूम भी रहे। नहाते समय कोई गंगा में डूब ना जाए। इसके लिए गहरे पानी से पहले बांस-बल्ली लगाई गई थी। आज गुरु पूर्णिमा पर्व पर शिवली के शोभन मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
बताते चलें कि यहां शोभन आश्रम की आधारशिला रखने वाले ब्रह्मलीन महाराज रघुनंदन दास जी महराज और शोभन को विकसित करने वाले ब्रह्मलीन विरिक्ततानंद जी महाराज के प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में अनेकों भक्त मौजूद हैं। दूसरी ओर छात्रों ने भी अपने गुरुओं के चरण छूकर आशीर्वाद लिया। इसके लिए स्कूल कॉलेज में भीसमारोह आयोजित किए गए आज गुरु पूर्णिमा और इसके बाद सावन के पहले सोमवार को लेकर तगड़ी तैयारियां पहले से ही की जा चुकी हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



