google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गुरुपूर्णिमा पर स्वर्वेद महामंदिर धाम में दिनभर लगा श्रद्धालुओं का तांता

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
गुरुपूर्णिमा पर स्वर्वेद महामंदिर धाम में सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं का आने का क्रम जारी रहा। देश के विभिन्न राज्यों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने गुरुचरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित किए तथा ध्यान-साधना, गुरु-वंदना और दर्शन के माध्यम से गुरुपूर्णिमा पर्व को श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया।विश्व के सबसे विशाल ध्यान केंद्र के रूप में प्रतिष्ठित स्वर्वेद महामंदिर धाम में श्रद्धालुओं ने विहंगम योग के प्रणेता सद्गुरु महर्षि सदाफल देव जी महाराज की दिव्य प्रतिमा के समक्ष श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा उनके बताए आत्मज्ञान, ध्यान एवं मानव कल्याण के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

श्रद्धालुओं ने स्वर्वेद महामंदिर में ध्यान-साधना कर आत्मिक शांति का अनुभव किया और दिव्य आध्यात्मिक वातावरण का लाभ प्राप्त किया।पूरे दिन स्वर्वेद महामंदिर धाम का वातावरण श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक चेतना से ओत-प्रोत रहा। अनेक परिवार अपने बच्चों के साथ इस पावन अवसर पर पहुँचे और गुरु परंपरा के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त की। दर्शन एवं ध्यान-साधना के लिए दिनभर श्रद्धालुओं की सुव्यवस्थित कतारें लगी रहीं।गुरुपूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालुओं ने गुरु को आत्मज्ञान का प्रकाश स्तंभ मानते हुए उनके बताए साधना-पथ पर चलने का संकल्प लिया। दिनभर गुरु-वंदना, ध्यान-साधना और आध्यात्मिक चिंतन का क्रम चलता रहा। हजारों श्रद्धालुओं की श्रद्धामयी उपस्थिति से स्वर्वेद महामंदिर धाम पूरे दिन भक्ति, शांति और आध्यात्मिक चेतना से अनुप्राणित रहा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)