google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पिपरा गांव में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ वेदी की परिक्रमा व श्रीराम कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

समाज जागरण

गोड्डा

मेहरमा प्रखंड अंतर्गत सौरी चकला पंचायत के पिपरा गांव में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। संपूर्ण यज्ञ का कार्यक्रम आचार्य शिवकुमार पांडे के सानिध्य में कराया जा रहा है।प्रत्येक दिन यज्ञ दो पाली में क्रमशः सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक तथा अपराह्न तीन से संध्या छह बजे तक हो रहा है। यज्ञ वेदी की परिक्रमा,आरती, पुष्पांजलि के पश्चात प्रतिदिन प्रसाद वितरण का कार्यक्रम में श्रद्धालु पर चढ़कर भाग ले रहे हैं। यज्ञवेदी की परिक्रमा के पश्चात श्रद्धालु यज्ञ परिसर में स्थापित भगवान श्री राम, माता सीता, भगवान श्रीकृष्ण, भगवान भोलेनाथ, माता पार्वती, राजा हरिश्चंद्र, बजरंगबली सहित विभिन्न देवी देवताओं के प्रतिमाओं का दर्शन और पूजन कर रहे हैं। यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आचार्य शिवकुमार पांडे ने कहा कि यज्ञ हमारा सबसे प्राचीन और श्रेष्ठ पूजा पद्धति है।

इससे सभी प्राणियों को लाभ होता है। यज्ञ से सभी देवी और देवता भी प्रसन्न होते हैं।कहा कि जितना लाभ यज्ञ करने से होता है,उतना ही लाभ यज्ञ वेदी की परिक्रमा से भी होता है। उन्होंने लोगों से प्रत्येक दिन यज्ञ वेदी की परिक्रमा करने का आह्वान किया।आचार्य ने कहा कि हवन कुंड में हम जितने भी सामग्री डालते हैं। अग्नि देव उसे सूक्ष्म कर वायुमंडल में फैला देती है। इससे पर्यावरण शुद्ध होता है और पर्यावरण शुद्ध होने से मेघ बनता है। मेघ से अच्छी बारिश होती है जिससे सभी प्राणियों को लाभ होता है।इस अवसर पर भव्य मेले का भी आयोजन किया गया है। जहां श्रद्धालु मेले का आनंद ले रहे हैं।


वृंदावन धाम से पधारीं कथावाचिका साध्वी श्रीकृष्ण दासी जी के मुखारविंद से कथा वाचन भी हो रहा है। यज्ञ के सफल संचालन में समिति अध्यक्ष सह मुखिया प्रियंका देवी, सचिव गंगा साह, उपाध्यक्ष बसंत एक्का, कोषाध्यक्ष हरिनंदन लकड़ा, उप कोषाध्यक्ष ऐतवारी साह, उपसचिव फुदेश्वर साह, संयोजक नंदलाल साह तथा महंत बाबा अनिरुद्ध कुमार अनुज की ओर से अहम भूमिका निभाई जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)