समाज जागरण
गोड्डा
बसंत राय प्रखंड क्षेत्र के प्रतिष्ठित राहा महेश टिकरी ईदगाह के नए भवन एवं घेराबंदी कार्य की आधारशिला समारोह पूर्वक रखी गई। इस अवसर पर भागलपुर मुस्लिम कॉलेज के पूर्व प्राचार्य एवं ईदगाह के इमाम मौलाना रफीक आलम खाकी ने अपने कर कमलों के संग ए बुनियाद रखा ।कार्यक्रम में गोड्डा के मौलाना सिद्दीक रजा नूरी, महेश टिकरी मस्जिद के इमाम मौलाना अब्दुल मजीद मिस्बाही, ईदगाह के सचिव अल्हाज मास्टर अजहर अली नवाज ,कोषाध्यक्ष परवेज खान ,मो जैनुल आबेदीन, राहा नूरी जामा मस्जिद के इमाम मौलाना शाहनवाज आलम अशरफी, कांग्रेस नेता मोहम्मद आलमगीर ,मो अकील अहमद, आजाद स्पोर्ट्स एंड यूथ क्लब के केंद्रीय कोषाध्यक्ष डॉ शम्स तबरेज, मो मुख्तार अहमद, झा मु मो नेता मो मुबारक हुसैन समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे ।समारोह को संबोधित करते हुए मौलाना रफीक आलम खाकी ने कहा कि ईदगाह के विस्तार से ईद उल फितर और बकर ईद के मौके पर नमाजियों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के लिए यहां एक आवासीय मदरसा की स्थापना बेहद जरूरी है जिससे गरीब ,अनाथ बच्चों के साथ-साथ महिलाओं को भी शिक्षा का लाभ मिल सके ।उन्होंने समाज में शिक्षा के प्रसार को मजबूत और मोहज्जब समाज के निर्माण का आधारशिला बताया। अंत में मानवता के लिए अमन ,चैन और खुशहाली केलिए दुआ के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



