दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)भीषण गर्मी और लू से जूझ रहे नबीनगर वासियों को बुधवार को बड़ी राहत मिली। नबीनगर के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश के बाद चली ठंडी हवाओं ने मौसम सुहाना कर दिया। आसमान में उमड़-घुमड़ रहे बादलों को देखकर ऐसा लगा मानो वक्त से पहले ही वर्षा ऋतु आ गई हो।पिछले एक पखवाड़े से पूरा नबीनगर भीषण गर्मी की चपेट में था। तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया था।
अस्पताल और निजी क्लिनिक में लू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही थी। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों का समय भी बदल दिया था ताकि बच्चों को दोपहर की गर्मी से बचाया जा सके।हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र ने पहले ही आंधी-पानी और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई थी। विभाग ने कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ ओले गिरने का अंदेशा भी जताया था। बुधवार को मौसम में अचानक आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लोगों में नई स्फूर्ति का संचार हुआ है।बिहार के अन्य जिलों की तरह औरंगाबाद के नबीनगर प्रखंड में भी मौसम में बदलाव साफ दिखा। हल्की वर्षा एवं ओले भी गिरने से लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। लोग घरों से बाहर निकलकर सुहाने मौसम का लुत्फ उठाते दिखे।फिलहाल तापमान में गिरावट से लोगों को बड़ी राहत मिली है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



