google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विशाल कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सेमरा में श्रीमद्भागवत कथा) ज्ञान यज्ञ का आयोजन
समाज जागरण
आर एस पांडे

बुढार। शहडोल जिले के सेमरा गांव में 23 मई 2024 से 30 मई 2024 तक शिव मंदिर जुनहा तालाव, सेमरा में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।
कथा वाचक श्री श्री 1008 श्री पूज्य बालकदास जी महाराज गीता धाम जबलपुर एवं यज्ञ आचार्य श्री परशुराम जी महाराजश्री लक्ष्मीनारायण सेवा संस्थान दरभंगा प्रयागराज के दिशा निर्देशन में पुनीत धार्मिक कार्य का आयोजन हो रहा है। 23 मई को विशाल कलश यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ो श्रद्धालु जन उपस्थित रहे इस अवसर पर पंचांग पूजामंडप प्रवेश, महात्म कथा का आयोजन संपन्न हुआ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह में 24 मई 2024,परीक्षित जन्म, विदुर चरित्र,25 मई 2024, शनिवारध्रुव चरित्र, भरत चरित्र,26 मई 2024, रविवार प्रहलाद चरित्र, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव 27 मई 2024, सोमवार श्रीकृष्ण बाललीला, छप्पन भोग, गोवर्धन पूजा,28 मई 2024, मंगलवार उद्धव चरित्र, रूकमणि विवाह,29 मई 2024, बुधवार
सुदामा चरित्र, कथा विराम
30 गई 2024, शनिवार पूर्णाहुति, ब्राम्हण भोज एवं भण्डारा संपन्न होगा।पूजन पाठ एवं परिकमा
सुबह 8 बजे से 12 बजे तक कथा प्रतिदिन 4:30 बजे से हरि इच्छा तक संपन्न होगा। आयोजन करता हूं ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से आवाहन किया है कि उक्त पुनीत धार्मिक अवसर पर अपनी सहभागिता प्रदान करें और भागवत कथा का पुण्य लाभ अर्जित करें।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)