google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मैनेजमेंट नेक्सस के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समां

नोएडा। आईएमएस नोएडा में आयोजित दो दिवसीय प्रतिस्पर्धा मैनेजमेंट नेक्सस के दूसरे दिन का माहौल सांस्कृतिक कार्यक्रमों की चमक-धमक से जीवंत हो उठा। छात्रों की प्रतिभा और रचनात्मकता से सजे इस दिन ने सभी उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्टॉक मार्केट का बादशाह प्रतियोगिता से हुई, जिसमें छात्रों ने शेयर बाजार की समझ, निवेश रणनीतियों और विश्लेषणात्मक कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने अलग-अलग कंपनियों के स्टॉक का अध्ययन कर सूझबूझ के साथ अपने निर्णय प्रस्तुत किए। केस फोलियो प्रतियोगिता में छात्रों ने विभिन्न व्यावसायिक समस्याओं पर आधारित केस स्टडी का विश्लेषण प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों ने अपनी टीम के साथ मिलकर समस्या की गहराई से पड़ताल की तथा उसके प्रभावी समाधान सुझाए। दोपहर में आयोजित फैशन शो ने मंच पर रंगों और अंदाज का अनोखा संगम पेश किया, जहां छात्रों ने रीसायकल मटेरियल से बनी अनूठी वेशभूषाओं का प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। दिन का समापन नृत्य प्रतियोगिता के साथ हुआ, जिसमें विभिन्न शैलियों पर आधारित ऊर्जावान प्रस्तुतियों ने दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।

आईएमएस स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के विभागाध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार ने छात्रों के उत्साह और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि आईएमएस नेक्सस प्रतिभाओं के विकास और उनके मंचन का एक आदर्श अवसर है। यहाँ छात्रों ने अपनी कला, चेतना और नवाचार से सभी का दिल जीता। उन्होंने कहा कि इस दो दिवसीय अंतर महाविद्यालयी प्रतिस्पर्धा में आईएमएस नोएडा, आईएमएस लॉ कॉलेज, आईएमएस गाजियाबाद, केसीसीआईटीएम, एएस पीजी इंटर कॉलेज, विद्या यूनिर्सिटी, एमएमएच कॉलेज, ईशान इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ, लाजपत राय कॉलेज, इनमेंटेक इंस्टीट्यूशंस, माता सुंदरी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय सहित कई अन्य प्रतिष्ठित संस्थान शामिल हुए।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)