google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

वी०पी ०वी०पब्लिक स्कूल गुरुकुल के 32वें नये शैक्षिक सत्र का शुभारंभ यज्ञ से किया गया

दूषित पर्यावरण का निवारण पौधे लगाकर एवं घरों में यज्ञ के द्वारा संभव -कृष्णदेव आर्य

गाजियाबाद,बुधवार,01-04-3026 को ग्राम मकरेड़ा में स्थित वी०पी०वी० पब्लिक स्कूल गुरुकुल के 32 वें नये शैक्षिक सत्र का शुभारंभ संसार के सर्वश्रेष्ठ कार्य यज्ञ के द्वारा किया गया।ग्रामप्रधान/प्रबंधक कृष्णदेव आर्य ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी नये शैक्षिक सत्र के अवसर पर बच्चों द्वारा यज्ञ में पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए आहुतियां प्रदान की गई,आज पर्यावरण बहुत दूषित हो रहा है जिसका निवारण अपने आस पास पौधे लगाकर एवं घरों में यज्ञ के द्वारा ही किया जा सकता है,अपनी सनातन परम्पराओं से जुड़कर हम बच्चों को अच्छे संस्कार देकर राष्ट्र का सभ्य नागरिक बना सकते है।

आज की चकाचौंध के कारण बच्चे पश्चिमी सभ्यता का अन्धानुकरण कर रहे हैं जिससे बच्चे संस्कार विहिन हो रहे हैं,माता पिता को आवश्यकता है कि समय निकालकर अपने बच्चों के साथ समय बिताने का और वार्ता करने का,आज स्कूल पहुंचने वाले छात्र – छात्राओं को तिलक लगाकर स्वागत किया गया।ये सभी यज्ञ का प्रभाव और ग्रामवासियों का सहयोग है कि ग्राम पंचायत मकरेड़ा को प्रतिवर्ष किसी न किसी क्षेत्र में सर्वोत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जाता रहा है और इस बार भी मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में पुरस्कृत किया गया है।

पंचायत को आवंटित की गयी धनराशि से गांव में विकास कार्य किये जायेंगे।इस बार जनपद गाजियाबाद की सुराना,मिलक रावली,मकरेड़ा,भटजन,भनेड़ा खुर्द ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया जायेगा।सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामवासियों का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूं कि सदैव आपका सहयोग मिला।इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार,विकास चौधरी, अंजना चौधरी,शर्मिष्ठा चौधरी, अंजली शर्मा,रीना शर्मा,सीमा श्रीवास्तव,आकांशा शर्मा,काजल, दिव्या अधाना,प्रमोद खारी आदि मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)