google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पुनपुन महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमो को धूम

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)पुनपुन महोत्सव के दूसरे दिन टंडवा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। मंच संचालन शिक्षक राजेश सिंह ने किया।वहीं धन्यवाद ज्ञापन बीडीओ अरुण सिंह ने किया।कार्यक्रम की शुरुआत बिहार गीत से शुरू हुआ।इसके पूर्व दूसरे दिन के कार्यक्रम का उद्घाटन फीता काट कर और दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शिवहर के पूर्व सांसद आनंद मोहन मौजूद थे।महोत्सव के दूसरे दिन भी कई वक्ताओं ने संबोधित किया वहीं बतौर मुख्य अतिथि आनंद मोहन ने अपने संबोधन में मुख्य रूप से पुनपुन नदी की सफाई,अतिक्रमण, एनटीपीसी का सीएसआर फंड का नबीनगर और बारुण में उपयोग,नबीनगर के युवकों को रोजगार, और नबीनगर को अनुमंडल और टंडवा को पंचायत बनाने पर चर्चा किया और इन मांगों के समर्थन में एक दिन टंडवा नबीनगर और बारुण में पूरी तरह से बंदी का आह्वाहन किया।वहीं अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत मध्य विद्यालय टंडवा की छात्राओं द्वारा गाया गया। इसके बाद तान्या मऊवार, प्रेरणा प्रकाश, सृष्टि लक्ष्मी और स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

कलाकारों ने अपनी गायकी और रिकॉर्डिंग डांस द्वारा समा बांधा। वही कार्यक्रम में देर से आए कुटुंबा के विधायक ललन भुईयां ने “बड़ी दूर से आए है प्यार का तोहफा लिए है….” गीत गाकर लोगों का मनोरंजन किया । मौके पर भाजपा नेता रामलखन सिंह,, पूर्व प्रमुख, संजीव कुमार सिंह, मुखिया रामप्रसाद सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष विजेंद्र कुमार चंद्रवंशी, पूर्व मुखिया बिंदेश्वरी सिंह,श्यामबिहारी सिंह, जैनेंद्र सिंह,अनूप ठाकुर,समिति के अध्यक्ष रामजन्म सिंह,सचिव,राजेश अग्रवाल , अंजार खान प्रधानाध्यापक बिनोद दास,शिक्षक धनंजय सिंह,चुन्नू सिंह,संजीव सिंह,रोहित सिंह,सहित अन्य गणमान्य एवं बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)