शैक्षणिक भ्रमण पर गए नेशनल पब्लिक स्कूल के बच्चे और शिक्षक – विनय कुमार यादव ।

हजारीबाग जिले के चुरचू प्रखंड के बाली गांव के छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण प्रधानाचार्य विनय कुमार यादव के नेतृत्व में बिरसा जैविक उद्यान ओरमांझी रांची का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया।


विद्यार्थियों को औषधि पेड़ पौधों के गुण व विशेषता के बारे में विशिष्ट जानकारी दी गई । बच्चों नें ज्ञान प्राप्त करने के साथ-साथ मनोरंजन भी भरपूर आनंद उठाया । विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनय कुमार यादव ने बताया कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ मानसिक विकास के लिए किताबी शिक्षा के अतिरिक्त ज्ञान जरूरी है ताकि भविष्य में पेड़ पौधों व अन्य जीव जंतुओं के साथ दोस्ताना व्यवहार बना रहे।


उपस्थित सभी शिक्षकों शिक्षिकाओं का शैक्षणिक भवन कार्यक्रम के दौरान भरपूर सहयोग रहा । प्रधानाध्यापक विनय कुमार यादव ने सभी शिक्षकों के कार्य को लेकर आभार व्यक्त किया। प्रीति कुमारी, चाहत प्रवीण, रोशनी कुजूर, धीरज कुमार, प्रियंका कुमारी, रोशन कुमार कर सराहनीय योगदान रहा ।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)