अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड
जमशेदपुर ( झारखंड) 31 जुलाई 2026: हिंद इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, मानगो के निदेशक डॉ. मोहम्मद ताहिर हुसैन के नेतृत्व में संस्थान में सेंट्रल पीस कमेटी के सदस्य स्थानीय पुलिस द्वारा एक विशेष छात्र जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आज़ाद नगर थाना प्रभारी चंदन कुमार ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति, महिला सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा कानून के पालन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को जिम्मेदार नागरिक बनने एवं किसी भी आपात स्थिति में पुलिस से तुरंत संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर अपने प्रश्न रखे, जिनका चंदन कुमार ने सरल एवं प्रभावी ढंग से उत्तर दिया। कार्यक्रम के समापन पर संस्थान के निदेशक डॉ. मोहम्मद ताहिर हुसैन ने चंदन कुमार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा विद्यार्थियों के हित में उनके बहुमूल्य मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
संस्थान की ओर से कहा गया कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, कानून के प्रति सम्मान एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



