google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मतदाता जागरूकता के तहत निकाली गई साइकिल रैली

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) 22 मई 2024 लोक सभा चुनाव 1 जून को लेकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी औरंगाबाद श्रीकान्त शास्त्री के निर्देश पर बुधवार को सुबह 8 बजे प्रखण्ड कार्यालय परिसर नबीनगर से छात्र छात्राओं के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली को थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय, बीईओ राज नारायन राय, शिक्षक्ष धनंजय सिंह सिंह सहित अन्य द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।साइकिल रैली प्रखंड मुख्यालय नबीनगर से निकलकर जनकपुर पोखरा स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय के मैदान तक जाकर पुनः वापस अनुग्रह नारायण स्टेडियम मे समाप्त हुआ। जागरुकता रैली में कन्या उच्च विद्यालय नबीनगर, उच्च माध्यमिक विद्यालय नबीनगर,उच्च विद्यालय कांडी और उच्च विद्यालय शिवसागर के छात्र/छात्राओं ने भाग लिया। मौके पर राजेश कुमार,इंदल सिंह,संजीव कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)