google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दातागंज डहरपुर: प्राईवेट बस अनियंत्रित होकर खाई में पलटी, एक बुजुर्ग महिला की मौत

समाज जागरण। दातागंज बदायूं मार्ग पर चलने वाली बस कोतवाली दातागंज क्षेत्र के गांव डहरपुर के पास अनियंत्रित होकर खाई में पलटी। जिसमें दर्जन भर लगभग लोग घायल हो गए। वहीं एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना बुधवार दोपहर बाद लगभग 3 बजे की है। जिनमें लगभग़ एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए है। वहीं बस में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर दातागंज उपजिलाअधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य शुरू करवा दिया है।

प्रशासन ने घायलों को तुरंत अपनी पर्सनल कार एवं एंबुलेंस की मदद दातागंज स्वास्थ्य केंद्र में सभी को आनन फनन में भर्ती कराया है। जहां से कुछ घायलों को स्थानीय डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद को जिला अस्पताल बदायूं रैफर कर दिया है। बांकी कुछ घायल यात्रियों का दातागंज स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। जहां लोगों में अफरा तफरी का महौल बना हुआ है।  घटना के बाद से घटनास्थल एवं दातागंज स्वास्थ्य केंद्र में चीत्कार मची हुई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)