5 अक्टूबर को होगा प्रमंडलीय सम्मेलन हजारीबाग में राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर मेहता प्रमंडलीय सम्मेलन में शामिल होंगे
मिंटू कुमार समाज जागरण
अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा हजारीबाग जिला की कमीटी की बैठक सुधीर कुशवाहा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिले से गणमान्य कुशवाहा बन्धुओं ने भाग लिया। जिसमें संयोजक दिनेश कुमार प्रदेश महा सचिव प्रभु दयाल कुशवाहा राम नारायण कुशवाहा राजकुमार मौर्य सुधीर कुमार महतो रामप्रसाद कुशवाहा कालेश्वर महतो नारायण महतो जागेश्वर प्रसाद सहित कई कुशवाहा बंधुओ ने शिरकत किया ।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 05 अक्टूबर 25 रविवार को अमृतनगर में प्रमंडलीय स्तर पर कुशवाहा सम्मेलन किया जायेगा।
इसकी तैयारी के लिए टीम गठन किया गया है। जिला भर में भ्रमण कर कुशवाहा बन्धुओं से सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आग्रह किया जायेगा।
काली बाडी स्थित किसान बाजार में आवश्यक सुधार करने को लेकर भी चर्चा हुई। निर्णय हुआ कि बाजार की समस्या को लेकर नगर आयुक्त से मिल कर आवेदन सौपा जायेगा।
संगठन के विस्तार करने को लेकर चर्चा हुई।
धन्यवाद ज्ञापन के बाद बैठक समाप्त हुई।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



