विवेक कुमार संवाददाता दैनिक समाज जागरण
राजधानी लखनऊ में बुधवार को वार्षिक कार्तिक पूर्णिमा पर्व के अवसर पर थाना निगोहा क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत अहिनवार में आयोजित होने वाले पारंपरिक मेले के दृष्टिगत मंगलवार को पुलिस उपायुक्त दक्षिणी, निपुण अग्रवाल सहायक पुलिस आयुक्त मोहनलालगंज द्वारा मेला स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय एवं समग्र सुरक्षा व्यवस्था जैसे प्रमुख बिंदुओं की समीक्षा की गई एवं थानाध्यक्ष निगोहा व अन्य संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। साथ ही यह सुनिश्चित किया गया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा मेला शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो। थाना निगोहा पुलिस द्वारा मेला क्षेत्र में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था, समुचित पुलिस बल की तैनाती, गश्त व्यवस्था सुनिश्चित की गईं है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



