समाज जागरण
गोड्डा
मेहरमा मेला मैदान में प्रस्तावित विवाह भवन एवं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण को ले उप विकास आयुक्त विस्पुते श्रीकांत यशवंत ने रविवार को स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रस्तावित परियोजना स्थल का जायजा लिया तथा उपस्थित ग्रामीणों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। स्थानीय लोगों ने डीडीसी को विवाह भवन एवं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण के साथ ही क्षेत्र की अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया। ग्रामीणों ने विशेष रूप से मेला मैदान के अतिक्रमण का मुद्दा उठाते हुए इस अतिक्रमण मुक्त कराए जाने की मांग की। कहा कि पूर्व में भी कई बार इसके प्रयास किये जा चुके हैं, जो असफल रहा।
साथ ही साथ प्लस टू कन्या उच्च विद्यालय भवन की कमी और शिक्षकों की कमी से बच्चों के पठन-पाठन प्रभावित होने की बात कही। उन्होंने विद्यालय में शीघ्र शिक्षकों के नियुक्ति की मांग की।डीडीसी ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए इसके निदान हेतु आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सूरज सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश पासवान,सुधांशु पासवान, अनिरुद्ध कुमार अनुज, प्रेम लाल साह, नवल किशोर पासवान ,राजेश साह, संतोष कुमार दास सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि,ग्रामीण एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



