डीलर बंधु का होली मिलन समारोह सम्पन्न

बिकास राय
ब्यूरो चीफ गाजीपुर
दैनिक समाज जागरण

गाजीपुर जनपद के एसीसी सीमेंट डीलर बंधु का होली मिलन समारोह कृष्णा पैलेस में आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को गुलाल अबीर लगाकर रंगोत्सव की बधाई दी।इस कार्यक्रम का आयोजन गाजीपुर जनपद के ए सी सी के सेल्स प्रमोटर किसान उर्वरक केंद्र मुहम्मदाबाद के प्रोपराइटर संजय गुप्ता के द्वारा किया गया था।

कार्यक्रम में आर एस ओ हेड मंगलेश देव, एरिया मैनेजर पंकज कुमार,सेल्स मैनेजर सुधीर सिंह, टेक्निकल इंजिनियर जिशान अहमद,सेल्स प्रमोटर संजय गुप्ता,मोहन सिंह, अशोक सिंह झब्बल, राधेश्याम कुशवाहा, धनंजय,विजय यादव, समेत ढेर सारे सम्मानित डीलर बंधु उपस्थित रहे। रंगारंग कार्यक्रम के साथ यह आयोजन सम्पन्न हुआ।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)