google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल, गाज़ीपुर में उत्साह पूर्वक मनाया गया होली उत्सव

बिकास राय
ब्यूरो चीफ गाजीपुर
दैनिक समाज जागरण

सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल, गाज़ीपुर में आयोजित परीक्षा के समापन के पश्चात होली का उत्सव बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। परीक्षा समाप्त होने के बाद विद्यार्थियों के चेहरों पर प्रसन्नता साफ झलक रही थी, और रंगों के इस त्योहार ने उनके उत्साह को और भी बढ़ा दिया।
विद्यालय परिसर रंग-बिरंगे गुलाल और मधुर संगीत से सराबोर हो उठा। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और पूरे उत्साह के साथ रंगोत्सव का आनंद लिया। यह आयोजन पूरी तरह से सौहार्दपूर्ण एवं आनंदमय वातावरण में संपन्न हुआ।


इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. सानंद सिंह, प्रबंधक डॉ. प्रीति सिंह, प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी, उप-प्रधानाचार्य आवेश कुमार, रेजिडेंट डायरेक्टर अमित रघुवंशी तथा सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी गणमान्य सदस्यों ने विद्यार्थियों के साथ रंग खेलकर उनके उत्साह को बढ़ाया और परिवार जैसा आत्मीय वातावरण प्रस्तुत किया।


प्रबंध निदेशक डॉ. सानंद सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा,
“होली हमें जीवन में सकारात्मकता और आपसी प्रेम का संदेश देती है। पढ़ाई के साथ-साथ ऐसे उत्सव विद्यार्थियों के मानसिक संतुलन और खुशी के लिए भी आवश्यक हैं। आप सभी इसी ऊर्जा के साथ अपनी आगामी परीक्षाओं की तैयारी करते रहें।”
प्रबंधक डॉ. प्रीति सिंह ने कहा,
“हमारा उद्देश्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर भी है। ऐसे अवसर आपसी संबंधों को मजबूत करते हैं और विद्यालय परिवार को एक सूत्र में बांधते हैं।”


अंत में प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा,
“रंगों का यह पर्व आपके जीवन में नई उमंग और नई प्रेरणा लेकर आए। अनुशासन और उत्साह के साथ अपनी परीक्षाओं की तैयारी जारी रखें और सफलता के नए आयाम स्थापित करें।”


उत्सव का समापन हंसी, खुशी और भाईचारे के संदेश के साथ हुआ। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए परीक्षा के बीच एक सुखद और यादगार एवं अविस्मरणीय पल साबित होगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)