google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

चंडीगढ़ में मौत नगर वासियों पर लगा आरोप

दैनिक समाज जागरण

जिला प्रभारी शमीम सिद्दीकी

जनपद बिजनौर

नजीबाबाद तहसील क्षेत्र के कस्बा किरतपुर के मोहल्ला अंसारियान निवासी मोहम्मद नजहर की आठ अक्टूबर को हार्ट अटैक से चंडीगढ़ में मृत्यु हो गई थी जिसमें परिजनों के भाई का कहना है कि मेरे भाई को मोहल्ले के कुछ व्यक्तियों द्वारा अदालत से करोडो रुपए का नोटिस दिया गया था जिसकी वजह से मेरे भाई की मृत्यु हो गई है

प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा किरतपुर के मोहल्ला अंसारिया निवासी मोहम्मद नजहर कस्बे में मजदूरी कर अपने बच्चों का लालन पोषण करता था मोहल्ले के कुछ व्यक्तियों द्वारा मोहम्मद नजहर को अदालत द्वारा करोड़ों रुपए का नोटिस दिया गया था जिसके चलते मोहम्मद नजहर डिप्रेशन में रहता था कुछ दिनों पहले मोहम्मद नजर काम के सिलसिले में चंडीगढ़ चला गया था जिसकी आठ अक्टूबर को चंडीगढ़ में मृत्यु हो गई थी जहां पर मोहम्मद नजहर का पोस्टमार्टम हुआ था जिसकी रिपोर्ट अभी तक परिजनों को नहीं मिली है जब परिजनों को मौत की सूचना मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया था वही परिजनों ने मोहल्ले के कुछ लोगों पर फर्जी नोटिस दिलाए जाने का आरोप लगाकर मोहल्ले वालों पर मृतक की मौत का इल्जाम लगाया है क्योंकि इन लोगों ने लगभग 1 वर्ष पूर्व मोहम्मद नजहर को झूठा मस्जिद कमेटी विवाद में शामिल किया था जबकि मस्जिद की किसी भी कमेटी में मोहम्मद नजहर शामिल नहीं था वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि हम एक प्रार्थना पत्र लेकर थाना अध्यक्ष किरतपुर से मिले परंतु थाना अध्यक्ष ने बिना चिक काटे कस्बा इंचार्ज को जांच सौंप दी है जब इस संबंध में कीरतपुर थाना अध्यक्ष से बात की गई तो उनका कहना है कि मृतक की मौत चंडीगढ़ में हुई है हमारे थाने क्षेत्र का कोई मामला नहीं है


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)