google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

यमुना जी पर छठ पूजा के दौरान दर्ज एफआईआर वापस लेने का निर्णय: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान



नई दिल्ली: वर्ष 2021 में यमुना नदी के किनारे छठ पूजा के आयोजन के दौरान उस समय की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार द्वारा दर्ज की गई सभी एफआईआर और शिकायतें वापस ली जाएंगी। यह जानकारी वर्तमान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “साल 2021 में यमुना जी पर छठ मनाने गए लोगों के खिलाफ जो भी एफआईआर दर्ज की गई थीं, हमारी सरकार उन सभी मामलों को वापस लेगी। हम चाहते हैं कि लोगों को धार्मिक आयोजन में कोई परेशानी न हो और सभी को धार्मिक स्वतंत्रता का पूरा अधिकार मिले।”

यह कदम सामाजिक सद्भाव और धार्मिक सहिष्णुता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया गया है। इस फैसले से संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं ताकि जल्द से जल्द एफआईआर वापस लेने की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

इस निर्णय से यमुना किनारे छठ पूजा के आयोजकों और श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)