google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दो जुलाई को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल,और पंजाब के सीएम भगवत मान बिलासपुर आएंगे, कार्यकर्ता तैयारी में जुटे

मा. गुरविंदर सिंह जी (प्रदेश सह प्रभारी एवं विधायक पंजाब सरकार )का आगमन बिलासपुर शहर में हुआ…

बिलासपुर विधानसभा में विधानसभा स्तरीय जन संवाद किया जिसका नेतृत्व डॉ उज्ज्वला कराडे (प्रदेश संयुक्त सचिव ) ने किया,, जनसंवाद में उन्होंने 2 जुलाई को बिलासपुर में श्री अरविंद केजरीवाल एवं भगवंत मान साहब की होने वाली महारैली मैं आने के लिए सभी को आमंत्रित किया गया!

समाज जागरण ब्यूरो विवेक देशमुख

बिलासपुर। आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ सहप्रभारी एवं पंजाब के विधायक गुरविंदर सिंह( गैरी बैरिंग )शनिवार को प्रदेश के दौरे पर पहुंचे। जहां बिलासपुर में गैरी बैरिंग ने दो जुलाई को होने वाली पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल व पंजाब के सीएम भगवत मान की महारैली और पार्टी की गतिविधियों को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। विधायक गैरी बैरिंग ने कहा दो जुलाई को अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान बिलासपुर आ रहे हैं। महारैली को सफल बनाने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी चल रही है। पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव एक-एक घर पहुंच रहे हैं। बिलासपुर विधानसभा, बिल्हा विधानसभा और बेलतरा विधानसभा के लोगों से मुलाकात करेंगे।


सहप्रभारी गैरी बैरिंग ने कहा कि हम लगातार प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में जा रहे है। छत्तीसगढ़ की जनता से संवाद कर रहे हैं। हमे सकारात्मक रिजल्ट मिल रहे है। जिससे यह स्पष्ट होता है कि जनता ने अबकी बार परिवर्तन का मन बना लिया है। आम आदमी पाटी प्रदेश में मूलभूत सुविधाओं जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, किसानों की समस्या जनजातीयों के हक और जन सुरक्षा के उस मुद्दों पर विस्तार से काम करेगी जा पिछली सरकारों के कार्यकाल में सिर्फ खाना पूर्ति बनकर रह गए हैं। पार्टी जन साधारण तक अपनी गारंटी लेकर जाएगी। प्रदेश की जनता को आम आदमी पार्टी से काफी उम्मीद है। प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस, दोनों ही सरकारों ने पिछले 23 वर्षों में सिर्फ काम का दिखावा भर किया। जबकि यहां लगातार भ्रष्टाचार हो रहा है और कांग्रेस सरकार कानून व्यवस्था को लेकर पूरी तरह विफल हो गई है।उन्होंने कहा दिल्ली में केजरीवाल की सरकार ने सिर्फ पांच सालों से बहुत से कार्य किया तो छत्तीसगढ़ में क्यों नहीं हुआ। दिल्ली में मुफ्त बिजली और मुफ्त पानी दे रहे हैं। स्वास्थ्य जाच और दवाई भी मुफ्त है। पंजाब में आप की सरकार बनते ही तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं, लेकिन छत्तीसगढ में यह सब अब भी कोसों दूर है। गैरी ने कहा बीजेपी और कांग्रेस झूठे वादे और लोकलुभावन घोषणा छल-कपट करके वोट लेने की राजनीति में लिप्त है। दोनों पार्टियों ने केवल प्रदेश की जनता को छलने का काम किया है। छत्तीसगढ़ियों के हिल में आजतक कोई काम नहीं हुआ। ऐसा क्यों ? क्या दोनों पार्टियों को प्रदेश की जनता से नफरत है या फिर कांग्रेस-बीजेपी, दोनों मिलीभगत से प्रदेश के लोगों का विकास नहीं चाहती है। इन दोनों पार्टियों ने सिर्फ झूठे सपने दिखाकर पूर्व प्रदेश की जनता का वोट लेने का काम किया, धोखा किया, झूठ बोलकर उनका हक मारने का काम किया। लेकिन अब ऐसा नहीं चलने वाला है।

डॉ उज्ज्वला के नेतृत्व में जोशीला स्वागत
महारैली को सफल बनाने बिलासपुर पहुंचे पंजाब के विधायक गुरविंदर सिंह (गैरी बैरिंग) का डॉ उज्वला कराड़े ने जोशीला स्वागत किया

इनकी रही अहम भूमिका

जनसंवाद कार्यक्रम को सफल बनाने में
श्री देवेन्द्र कुर्रे (जिला उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ)
श्री सनत कुमार गोयल (ब्लॉक अध्यक्ष)
श्री राकेश रायकेश जी( ब्लॉक अध्यक्ष)
नेहा अली जी( ब्लॉक अध्यक्ष)
आजम मिर्जा ( वार्ड अध्यक्ष) की विशेष योगदान रहा!

कार्यक्रम में सरदार जसवीर सिंह प्रदेश कोषाध्यक्ष,प्रियंका शुक्ला प्रदेश सचिव
डॉ उज्वला कराडे प्रदेश संयुक्त सचिव
अरुण नायर प्रदेश सचिव युवा प्रकोष्ठ
गोपाल यादव प्रदेश संयुक्त सचिव ओबीसी
संतोष मेश्राम प्रदेश संयुक्त सचिव एससी
भागवत साहु प्रदेश संयुक्त सचिव युवा प्रकोष्ठ
सुरेश दिवाकर लोकसभा अध्यक्ष
खगेश चंद्राकर जिला अध्यक्ष
प्रमोद पटेल जिला सचिव
आशना जयसवाल जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ
गुलाम गौस जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ
राकेश यादव जिला अध्यक्ष ओबीसी प्रकोष्ठ
सनत कुमार गोयल (ब्लॉक अध्यक्ष) नेहा अली ( ब्लॉक अध्यक्ष)
राकेश रायकेश ( ब्लॉक अध्यक्ष)
संतोष बंजारे ब्लॉक अध्यक्ष
तरुण किशोर वार्ड अध्यक्ष
आजम मिर्जा वार्ड अध्यक्ष
नुरुल हुदा वार्ड अध्यक्ष
एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित रहे…


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)