वाराणसी एयरपोर्ट पर डॉ. अशोक राय ने किया भव्य स्वागत
समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व तीन बार दिल्ली से सांसद चुने गये मनोज तिवारी का वाराणसी पहुंचने पर बाबतपुर एयरपोर्ट पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय संयोजक डॉ.अशोक राय ने एयरपोर्ट पर ही मनोज तिवारी को अंगवस्त्रम व पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनन्दन किया।
लक्ष्मी हास्पिटल के प्रबंध निदेशक व भाजपा काशी क्षेत्र के चिकित्सा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक डॉ. अशोक राय ने दिल्ली उत्तर पूर्वी लोक सभा से मनोज तिवारी को तीसरी बार सांसद चुने जाने की बधाई दी। वीआईपी लाउंज में दोनों नेताओं ने कुछ देर वाराणसी के राजनीति पर वार्ता के बाद बाबा विश्वनाथ जी का दर्शन पूजन किया ।इसके बाद मनोज तिवारी मां विन्ध्यवासिनी के दर्शन को सड़क मार्ग से मिर्जापुर को रवाना हो गये। अभिनन्दन कार्यक्रम में धीरेन्द्र पांडेय, सुरेन्द्र मौर्या, अमित, अतुल सिंह, प्रभुनाथ राय दाढ़ी आदि थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



