google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दिल्ली सांसद प्रवीण खंडेवाल का व्यापारियों ने किया स्वागत

समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी
संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में दिल्ली के सातों सीटों पर कमल खिलने के बाद वहा दिल्ली वासियों में काफी खुशी का मौहाल बना हुआ है तो वही व्यापारियों के चहेते चांदनी चौक सांसद प्रवीण खंडेवाल के जीत के बाद आज देश के कोने कोने से दिल्ली पहुंचे सभी व्यापारी बंधुओं ने माला और पटका पहना कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।बताते चले व्यापारी वर्ग का एक बहुत बड़ा संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय महासचिव रहे प्रवीण खंडेवाल को बीजेपी ने अपना लोक सभा प्रत्यासी बनाया हो काफी अधिक वोटों से विजय हासिल किया था।आज उनके द्वारा दिल्ली में आयोजित अभिनंदन समारोह में पहुंचे प्रदेश महामंत्री अखिलेश कुमार मिश्र ने कहा अब सरकार तक व्यापारी बंधु अपनी समस्या को आराम से पहुंचा सकेंगे । हमेशा से व्यापारी बंधु की समस्या को उठाने का परिणाम ही है जो प्रवीण जी अत्यधिक मत से विजय हासिल किए।कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंकज अरोरा, महेंद्र गोयल, अमित जैन, संजय गुप्ता, संजय पटवारी, कुलदीप अन्य लोग शामिल रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)