google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हिमाचल में भी दिल्ली-मुंबई जैसा दरिंदगी, प्रेमी की हत्या, बॉडी के 8 टुकड़े किए

धर्मशाला. मुंबई और दिल्ली में मर्डर (Murder) करने के बाद शव के टुकड़े-टुकड़े करने जैसा मामला अब हिमाचल प्रदेश में भी सामने आया है. यहां पर एक हिंदू-मुस्लिम युवक-युवती की प्रेम कहानी (Love Story) का दुखद अंत हो गया है. 21 साल के युवक मनोहर की हत्या के बाद शरीर के 7-8 टुकड़े किए गए और फिर शव बोरी में भरकर नाले में फेंक दिया. फिलहाल, पुलिस ने मामले में युवती और उसके भाईयों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद मौके पर तनाव हो गया था. हालांकि, कोई अप्रिय घटना पेश नहीं आई है. चंबा के एसपी अभिषेक यादव (SP Chamba) ने मर्डर की पुष्टि की है.

जानकारी के अनुसार, चम्बा के सलूनी के किहार के बांदल गांव का यह मामला है. 9 जून को युवक लाश मिली है. युवक मनोहर 6 जून से लापता था. बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग जुड़ा यह मामला है. युवक और युवती की काफी अच्छी जानपहचान थी. लेकिन लड़की के परिवार वालों को यह पसंद नहीं था.

आरोप है कि लड़की के भाईयों ने युवक की हत्या के बाद उसके शरीर के 8 टुकड़े किए तथा फिर इन टुकड़ों को बोरी में बंद कर दिया. बाद में आरोपियों ने नाले में पत्थरों के नीचे बोरी को दबा दिया. नौ जून को जब कुछ लोग मौके से गुजर रहे थे तो उन्हें बदबू आई और उन्होंने पुलिस को सूचना दी. जांच-पड़ताल में बोरी से मनोहर के शरीर के हिस्से मिले हैं. बताया जा रहा है कि कुल्हाड़ी से मनोहर की बॉडी को काटा गया. उसके शरीर के कुछ हिस्से भी गायब हैं.

क्या कहती है पुलिस
पूरे मामले पर चंबा के एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि युवक की हत्या का मामला सामने आया है. तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. उधर, भाँदल हत्याकांड के आरोपियों का उनकी बिरादरी ने अपने समाज से बहिष्कार कर दिया है. घटना के बाद हिंदू जागरण मंच के सदस्यों ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की है. युवक मनोहर की मां ने बेटे की हत्या के आरोपियों के लिए फांसी की मांग की है. मनोहर का एक छोटा भाई भी है.

बता दें कि मुंबई में हाल ही में एक शख्स ने अपनी पार्टनर की हत्या के बाद कई टुकड़े कर दिए थे. वहीं, दिल्ली में श्रद्धावॉल हत्याकांड में भी कुछ ऐसा ही हुआ था.

  • चुनार पुल पे जाली लगाने के कार्य का क्षेत्रीय विधायक के किया पूजन घटनाओं में आएगी कमी।
    समाज जागरण मीरजापुर /चुनार गंगा पक्का पुल पर जाली लगाने की मांग स्थानीय जनता की थी जो आज क्षेत्रीय विधायक अनुराग सिंह ने बालू घाट पक्के पुल के पास पूजन शीलान्यास किया और कहां की चुनार का फूल 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा उद्घाटन किया गया था। पूल बनने के बाद लगातार आत्महत्या…
  • भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह अपने पैतृक गांव पहुंचे, कार्यकर्ताओं से की संगठन और विकास पर चर्चा
    समाज जागरण मीरजापुर /भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह गुरुवार की शाम अपने पैतृक गांव पहुंचे। आयोजित बैठक में क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात कर संगठनात्मक मजबूती और स्थानीय विकास के मुद्दों पर विस्तार से बातचीत की। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने सांसद का पारंपरिक स्वागत किया। चर्चा के दौरान ग्रामीण…
  • बिहार के आमों की मिठास अब विश्व बाजारों में
    बामेती में ‘आम महोत्सव-2026’ का भव्य आगाज समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश पटना/ बिहार की बागवानी को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से पटना स्थित बामेती परिसर में शुक्रवार को तीन दिवसीय ‘आम महोत्सव-2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्यान निदेशालय द्वारा आयोजित इस महोत्सव का उद्घाटन राज्य के कृषि मंत्री विजय…
  • भैंस के बकाया एक लाख रुपये के विवाद में महिला की हत्या
    पति को मारने आई गोली पत्नी को लगी समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश पटना/ जिले के पंचरुखिया थाना क्षेत्र के खरपड़ी गांव में भैंस खरीद-बिक्री के बकाया भुगतान को लेकर हुए विवाद ने गुरुवार की देर रात खूनी रूप ले लिया। बकाया एक लाख रुपये के विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर…
  • औरंगाबाद को मिला नया एसपी अंबरीष राहुल का राजगीर तबादला*
    दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद) नबीनगर (बिहार)बिहार सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए राज्यभर में कई आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इसी क्रम में औरंगाबाद जिले को नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) मिल गया है।राज्य सरकार के आदेश के अनुसार उपेंद्र नाथ वर्मा को औरंगाबाद का नया एसपी नियुक्त…

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)