google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दिल्ली में बड़ा खुलासा: 1,500 किलो नकली देसी घी फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, फैक्ट्री सील

दिल्ली, दैनिक समाज जागरण। दिल्ली पुलिस ने केड़ा कलां, अलीपुर में चल रही नकली देसी घी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। विशेष पुलिस आयुक्त कानून और व्यवस्था रविंद्र सिंह यादव की निगरानी में डीसीपी हरेश्वर वी. स्वामी की डीआईयू टीम ने कार्रवाई करते हुए बंसल एग्रो फूड इंडस्ट्रीज पर छापा मारा।

छापेमारी में 1,500 किलो तैयार नकली देसी घी और 55 लीटर घी की सुगंध (एसेंस) बरामद की गई। यह घी एनटीसी अर्थ वेदिक, गौ अमृत, नामदेव, एनटीसी सारस गोल्ड और एनएस नादन सारस जैसे ब्रांड नामों में पैक किया जा रहा था।

सूचना के आधार पर पुलिस ने एफएसएसएआई अधिकारियों को साथ लेकर फैक्ट्री की तलाशी ली। मौके से बड़ी मात्रा में तैयार माल, पैकिंग सामग्री और एसेंस जब्त किए गए।

जांच में पता चला कि फैक्ट्री संचालक ज्ञानेंद्र सिंह 1995 से नकली घी बनाकर दिल्ली और आसपास के राज्यों में सप्लाई कर रहा था। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

दिल्ली पुलिस ने चेतावनी दी है कि उपभोक्ता केवल प्रमाणित और विश्वसनीय ब्रांड का घी ही खरीदें और किसी भी संदिग्ध उत्पाद की जानकारी तुरंत पुलिस या एफएसएसएआई को दें।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)