नोएडा, दैनिक समाज जागरण। नोएडा पुलिस के थाना फेस-1 क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गाँजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 64 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये है।

साथ ही आरोपी के कब्जे से एक चोरी का ई-रिक्शा भी जब्त किया गया।
इस मामले में डीसीपी नोएडा ने मीडिया को बताया कि तस्करी की यह गतिविधि अंतरराज्यीय स्तर की थी और पुलिस द्वारा लगातार गंभीर अपराधों और मादक पदार्थों की तस्करी पर नजर रखी जा रही है।
डीसीपी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस तरह के मामलों में सख्त रुख अपनाए हुए है और भविष्य में भी ऐसे अपराधों को रोकने के लिए निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



