दिल्ली एनसीआर मे हुए झमाझम बारिश से जहाँ मौसम के मिज़ाज़ बदला बदला सा है वही लोगो को उमस वाली गर्मी से राहत मिली है. हालांकि अभी भी आसमान मे अंधेरा छाया हुआ है और धीरे धीरे लेकिन लगातार बारिश के बुँदे पड़ रही है.
बारिश ने जहाँ एक तरह मौसम के मिज़ाज़ को बदल दिया है वही दूसरी तरफ पकोड़े की मांग बढ़ती दिख रही है. हालांकि बाजार मे प्याज़ के दाम मे कोई बढ़ोतरी नही है लेकिन बारिश के कारण कई जगह पानी भरने से बाजार नही लगा है या थोड़ा लगी है.

नॉएडा मे कई जगह पर पानी भरने के कारण जाम लगी है, या फिर वहन धीरे धीरे चल रहे है. कई जगह पर रेड लाइट बंद होने से भी लोगो को काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
मौसम के मिज़ाज़ को देख युवा युवतियाँ भी पीछे नही है. सड़क पर बारिश के मौसम का भरपूर आनंद लेते हुये देखे गए है. हालांकि पुलिस प्रशाशन के सख़्ती के कारण थोड़ा सा डर बना हुआ है.
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



