google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सम्राट अशोक जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश की मांग

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मौर्य साम्राज्य के चक्रवर्ती सम्राट महान अशोक की 2329 वीं जयंती जंसा में अमित मौर्य की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाई गई ।
जिसमें वक्ताओं ने सम्राट अशोक जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने व सम्राट अशोक जयंती को सरकारी स्तर पर मनाये जाने की मांग की।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि जन अधिकार पार्टी के युवा मंडल अध्यक्ष बबलू मोर्य ने सम्राट अशोक के शासनकाल के बारे में जानकारी देते हुए कहा की चक्रवर्ती सम्राट अशोक विश्व के सभी महान एवं शक्तिशाली सम्राटों एवं राजाओं की पत्तियों में हमेशा शीर्ष स्थान पर रहे सम्राट अशोक अपने जीवन में एक भी युद्ध नहीं हारे उनके शासन में ही देश को सोने की चिड़िया कहा जाता था। इसके पूर्व अतिथियों द्वारा सम्राट अशोक, तथागत बुद्ध और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया
समारोह का संचालन रविंद्र मौर्य ने किया ।इस अवसर पर जन अधिकार पार्टी के मंडल अध्यक्ष इंद्र कुमार मौर्य ,अजीत मौर्य, अरविंद मौर्य, डॉक्टर हरिश्चंद्र कुशवाहा ,सुनील मौर्य, लाल जी मौर्य ,महेंद्र मौर्य, कमलेश मौर्य, विजय मौर्य, वकील पटेल ,लाल बहादुर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)