google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सम्भल में बाल अपराधों से बचाए गए बच्चों के लिए शेल्टर होम की मांग

दैनिक समाज जागरण
संभल। जस्ट राइट्स संस्था ने सम्भल जिले में बाल अपराधों जैसे बाल विवाह, बाल श्रम और बाल तस्करी से रेस्क्यू किए गए बच्चों के लिए शेल्टर होम की स्थापना की मांग की है। संस्था के प्रभारी गौरीशंकर चौधरी ने सिटी मजिस्ट्रेट सम्भल सुधीर कुमार सोनी से मिलकर एक पत्र सौंपा जिसके द्वारा इस गंभीर मुद्दे पर त्वरित कार्रवाई की अपील की है।

पत्र में बताया गया कि सम्भल में शेल्टर होम की कमी के कारण रेस्क्यू किए गए बच्चों को मुरादाबाद भेजना पड़ता है, जिससे समय और संसाधनों की बर्बादी होती है। इससे अधिकारियों में रेस्क्यू कार्यों के प्रति हिचकिचाहट देखी जाती है, जो बच्चों के हितों के लिए हानिकारक है।

श्री चौधरी ने सुझाव दिया कि स्थायी शेल्टर होम बनने तक सम्भल नगरपालिका के मुरादाबाद रोड पर स्थित शेल्टर होम का उपयोग किया जा सकता है। जस्ट राइट्स ने बच्चों के कल्याण और अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है।

संस्था ने प्रशासन से इस दिशा में शीघ्र कार्रवाई की मांग की है, ताकि रेस्क्यू किए गए बच्चों को सुरक्षित और उचित देखभाल मिल सके।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)