google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बागड़पुर छोइया में स्वास्थ्य विभाग का भव्य स्वास्थ्य शिविर

ग्रामीणों को मिलेगा निःशुल्क उपचार, जांच और दवाइयाँ

राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद् की टीम भी दे रही है सक्रिय सहयोग

समाज जागरण संवाददाता प्रवेश यादव पबांसा क्षेत्र के ग्रामीण में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा आज ग्राम बागड़पुर छोइया में एक विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सुबह से ही ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। लोग निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ, जांच और उपचार के लिए पंजीकरण करा रहे हैं।

शिविर में विभागीय चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी ग्रामीणों को विभिन्न बीमारियों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इसके साथ ही आवश्यक जांच जैसे – ब्लड प्रेशर, शुगर टेस्ट, सामान्य जांच, टीकाकरण एवं आवश्यक दवाओं का वितरण किया जा रहा है। महिलाओं और बच्चों के लिए अलग से परामर्श केंद्र बनाया गया है, जिसमें मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इस अवसर पर राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद् की टीम के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। परिषद् के साथियों ने शिविर स्थल पर लोगों को लाइन में खड़ा कराने, ग्रामीणों को जानकारी देने एवं स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रेरित करने में अहम भूमिका निभाई।

परिषद् के जिला पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण अंचलों में बहुत उपयोगी साबित होते हैं और संस्था हर संभव सहयोग के लिए हमेशा तत्पर है।

ग्रामवासियों ने स्वास्थ्य विभाग और परिषद् की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के कैंप से गाँव के गरीब और असहाय लोगों को बड़ी राहत मिलती है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)