समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी
हरहुआ क्षेत्र के रामसिंहपुर गांव निवासी लोकतंत्र सेनानी आचार्य रामजी द्विवेदी ‘पंकज जी’ की पत्नी रामा देवी उम्र 74 वर्षीय का बीमारी के बाद शुक्रवार को निधन हो गया।
निधन के समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शुभचिन्तकों द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
जिनका अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र मनोज कुमार द्विवेदी ने दिया।