समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश
पटना/ जिले के पालीगंज नगर मंडल स्थित कर्णपुरा गांव व इमामगंज में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं विकसित भारत संकल्प शपथ सभा का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार कर्णपुरा में आयोजित सभा की अध्यक्षता पालीगंज उत्तम कुमार ने किया। जबकि इमामगंज मॉडल स्कूल में आयोजित सभा की अध्यक्षता लवकुश कुमार एवं संचालन विधान सभा संयोजक नारायण कुमार ने किया। मौके पर मौजूद भाजपा के सभी कार्यकर्ताओ से मतदान का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबुत बनाने का संकल्प कराया गया। साथ ही अपने आस पास की स्वच्छता एवं सार्वजनिक संपति की रक्षा करना, महिला सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिये पूर्ण समर्पण, भ्रष्टाचार मुक्त कराना सहित अन्य प्रकार संकल्प कार्यकर्ताओ ने लिया। मौके पर नारायण कुमार ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने भारत को सर्वांगीण विकास के रास्ते पर अग्रसर किया है। अपने कल्याणकारी योजनाओं के बदौलत देश को जफी विकसित किया है। भारत पुनः विश्वगुरु के पथ पर अग्रसर है।
मौके पर संदीप गुप्ता, अमितेश कुमार बिट्टू, पिंटू कुमार यादव, मनोज तिवारी, धर्मेन्द्र तिवारी, संजय शर्मा, रामचन्द्र कुमार, माया जी, जयराम प्रसाद, महेश विन्द, निरज कुमार, कारु चौरसिया, संतोष कुमार व जेपी कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओ मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



